बरौली से पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने सर्वाधिक मतों से जीती बरौली विधानसभा
अलीगढ़।
- भारतीय जनता ने जिले की सभी सात सीटों को हासिल कर लिया है। सबसे अधिक मतों से बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने विजयी हासिल कर ली। विधानसभा फिर से पांच सिटिंग विधायक चुने गए हैं। दो सीटों पर नये प्रत्याशी मैदान में उतारकर कब्जा बरकरार रखा है।
जिला प्रशासन ने मतगणना विधानसभा शहर अलीगढ, कोल, बरौली, अतरौली, खैर, छर्रा, इगलास और खैर की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई। शहर विधानसभा में मुकाबला भाजपा प्रत्याशी मुक्ता राजा और सपा प्रत्याशी जफर आलम के बीच रहा। शुरू के कई चरणों तक भाजपा प्रत्याशी मुक्ता राजा आगे रहीं। बाद में सपा प्रत्याशी भी कुछ मतों के अंतर से आगे आए। इस दौरान कांटे का मुकाबला दिखाई दिया। बाद में भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी को 12499 वोटों से हरा दिया। विधानसभा कोल के पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी अनिल पाराशर अपने प्रतिद्वंदी अज्जू इश्हाक से कुछ मतों से आगे रहे। बाद में सपा प्रत्याशी लगातार 18 चक्र तक करीब चालीस हजार से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी अनिल पाराशर से आगे रहे। बाद के चक्र भाजपा प्रत्याशी अनिल पाराशर के लिये वरदान साबित हुए। उन्हांेंने 107495 वोट पाकर सपा प्रत्याशी अज्जू इश्हाक को 5527 मतों से शिकस्त दी। विधानसभा अतरौली से मंत्री संदीप सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी वीरेश यादव को 45 हजार से अधिक मतों से हराया। विधानसभा छर्रा से भाजपा प्रत्याशी रवेंद्र पाल ंिसह ने 110928 वोट पाकर सपा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर को 24145 मतों से हराया। विधानसभा बरौली से पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर ंिसह ने 146340 वोट पाकर इस बार का रिकॉर्ड कायम कर लिया और अपने प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी नरेंद्र कुमार को 89515 वोटों से हराया। विधानसभा इगलास से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी ने 125527 वोट हासिल करके प्रतिद्वंदी रालोद प्रत्याशी वीरपाल दिवाकर को 58589 मतों से हराया। विधानसभा खैर से भाजपा प्रत्याशी अनूप बाल्मीकि 138577 वोट प्राप्त करके बसपा प्रत्याशी चारू कैन को 73521 वोटों से हराया।
फोटो कैप्सन। अलीगढ़ की सातों विधान सभा सीटों के विजयी प्रत्याशी। फोटो