राजीव शर्मा। कोरोनावायरस को लेकर होली फीकी होने की सम्भावना है। मोदी और योगी होली खेलने से मना कर चुके हैं। इसका असर देश के लोगों पर भी पड़ा है।
चीन से शुरू हुआ कोरोनावायरस 80 देशों में फैल गया है। दुनिया इस वायरस का सामना कर रही है। अमेरिका भी इस बीमारी को अपने देश में नहीं रोक सका है। चीन ने जिस तरह से लोगों की जांच शुरू कर दी है। हेलीकाप्टर में इसकी जांच का यंत्र लगा दिया गया है। चीन में अस्सी हजार लोग इससे पीड़ित हैं। होली नजदीक है। लोग होली पर आपस में नहीं मिले, अगर कोई इस बीमारी की चपेट में आ गया तो इसका असर आसपास के इलाके में पड़ सकता है।इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बार होली नहीं खेलने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होली नहीं खेलने का ऐलान कर चुके हैं। बाजार में भी काफी लोगों ने होली नहीं खेलने का फैसला लिया है।