महाराष्ट्र और केरल में मिले 12-12 और मामले आये
इटली में मरने वालों की संख्या पहुंची छह हजार के पार
राजीव शर्मा। देश में कोरोना वाइरस पैर पसारता जा रहा है। शनिवार को देश में कोरोना वाइरस की संख्या 321 पर पहुंच गई। इसमें अधिकतर विदेशी और विदेश से भारत आए भारतीय है।कई वह लोग भी है जो विदेश से आये लोगों के संपर्क में रहे। इटली में कोरोना वाइरस थमने का नाम नही ले रहा है। इटली में मरने वालों की तादाद 6000 के पार हो गई।
महाराष्ट्र और केरल में शनिवार को 12-12 लोगों में कोरोना वाइरस पॉजिटिव पाया गया। शनिवार को महाराष्ट्र के मुंबई में 8, पुणे 2, यवतमाल व कल्याण में एक एक केस मिला। इनमें आठ विदेश से लौटकर आये और तीन लोगों को इनके सम्पर्क में आने से हुआ। इस राज्य में कोरोना वाइरस की संख्या 64 हो गई। इसमें तीन विदेशी हैं।
केरल में भी शनिवार को 12 मामले सामने आए हैं। अब इस राज्य में आंकड़ा 49 पहुंच गया है। केरल के कसरोड में 6, कन्नूर 3, अनारकुलम 3 पीड़ित रोगी मिले हैं। यह दुबई से लौटे। राज्य में इस बीमारी के पीड़ित की संख्या 228 पहुंच गई है।
दिल्ली में एक विदेशी समेत 26 संक्रमित लोग हैं। उत्तर प्रदेश 24, तेलंगाना 21 में 11 विदेश से आये हैं। इटली से निकाले गए 215 भारतीयों की जांच में निगेटिव मामला सामने आया है।
राज्यवार कोरोना वाइरस स्थिति
उत्तर प्रदेश 24 (3 विदेशी)
केरल 49 (7) विदेशी
महाराष्ट्र 64 (3 विदेशी)
तेलंगाना 21 (11 विदेशी)
राजस्थान 23 (2विदेशी)
हरियाणा 17 (4 विदेशी)
चंडीगढ़ 5
मध्यप्रदेश, जम्मू कश्मीर 4-4
पंडुचेरी 1
हिमाचल, ओडिशा 2-2
आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल 3-3-3
लद्दाख, पंजाब 13-13
कर्नाटक 17
गुजरात 8
तमिलनाडु 6
ओडिशा 2