राजीव शर्मा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार बरसाना में दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना उस समय की है जब वह राधा रानी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।
योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मथुरा दौरे पर राधारानी मंदिर में लड्डू होली खेलने आये। इसके अलावा कई और कार्यक्रम में भाग लिया। वह वापस कार से लौटे। राधारानी मंदिर तक पहुंचने का पहाड़ी रास्ता संकरा है। जब मुख्यमंत्री दर्शन कर मंदिर से लौट रहे थे, तभी उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। कार की अप कम थी। इससे हादसा टल गया। यहां कुछ देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला रवाना हुआ। कार की हेड लाइट टूट गई।