राजीव शर्मा। विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय संगठन महामंत्री विनायक राव ने कहा कि रामलला बुलेटप्रूफ स्ट्रक्चर से लैस किये जायेंगे।आसानी से उनके दर्शन किए जाएंगे। अयोध्या में चार साल में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।
राव ने बुधवार को वैष्णवी लॉन में धर्म रक्षा निधिदर्शन कार्यक्रम में कहा कि संंगठन व्यक्ति को धर्म के प्रति प्रेरित करता है। आज हर जगह भगवान श्री राम और कृष्ण के प्रति लोगों में जागरूकता है। राम जी ने कभी कोई भेडेदार व्यवहार नहीं किया। राम जी के आदर्षशॉपर चला जा रहा है। वनवासियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। सामाजिक समरसता बढ़े और आपसी भेदभाव दूर हो, इस दिशा में काम चल रहा है। 40 साल में 7 लाख लोगों की घर वापसी कराई गई है। रामसेतु आंदोलन। संत, महात्मा और जनसहभागिता से श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन की अगुवाई भी की। विहिप ने 1984 में रामजन्म भूमि आंदोलन अपने हाथ में लिया था। कुछ समय में ही लाखों लोगों की भागीदारी हुई और अब राम मंदिर बनने का समय आ गया। प्रेम की भावना हर व्यक्ति में होनी चाहिए। इसके लिए तन, मन और धन से समर्पित जरूरी है।