पूर्वी लद्दाख में चीन की सेनाओं के बीच जारी तनातनी ने सोमवार की रात हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल और दो जवानों सहित तीन लोग शहीद हुए हैं। हालांकि देर शाम मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में भारतीय सेना के 20 सैन्य कर्मी शहीद हुए हैं। शहीद भारतीय सैनिकों की संख्या बढ़ भी सकती है। उधर, इस लड़ाई में चीन के भी 40 से अधिक सैनिकों के मारे जाने की खबर हैं।
भारतीय सेना ने देर शाम इसकी पुष्टि की। भारतीय सेना ने एक बयान में बताया कि 15-16 जून की दरम्यानी रात गलवन इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों में हिंसक झड़प हुई थी। इसमें 17 भारतीय सैनिक बुरी तरह घायल हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई। उस इलाके में तापमान शून्य से नीचे है। इस तरह इस झड़प में भारत के कुल 20 सैनिक मारे गए।