मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों को गुमराह कर इकट्ठा करने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में विनय दुबे नाम के एक शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह शख्स कईं दिनो से वीडियो डाउनलोड करके भी सरकार के खिलाफ लोगों को भड़का रहा था। पुलिस ने अनुसार विनय दुबे ‘चलो घर की ओर’ कैंपेन चला रहा था।