राजीव शर्मा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक में मुख्यमंत्री कमल नाथ पर भरोसा जताया। बैठक के बाद बाहर आए पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ सिंधिया के खिलाफ नारेबाजी की।
बैठक में सिर्फ 90 विधायक मौजूद रहे। बागी विधायकों के बलिदान पत्र के बाद कांग्रेस सरकार के गिरने की सम्भावना जताई जा रही है। अब कांग्रेस के पास सिर्फ 104 विधायक हैं। जबकि बहुमत के लिए 116 विधायक चाहिए। कांग्रेस का दावा है कि उनके पास पूरा समर्थन है। सरकार पांच साल पूरा करेगी।
सपा बसपा विधायक शिवराज सिंह से मिले
विधानसभा में सपा के एक और बसपा के दो विधायक हैं। इन तीनों विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात की। इससे राजनीति कयास शुरू हो गए यह तीन विधायक भाजपा को समर्थन देंगे। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि होली मिलना आये थे।
19 विधायकों ने दिया रेजफा
कांग्रेस के 19 विधायकों ने इस्तीफा भेज दिया है। उधर चर्चा शुरू हो गई है कि स्पीकर विधायकों से इस्तीफा ही स्वीकार कर लिया जाएगा। इसकी पुष्टि होने के बाद ही स्वीकार किया जाएगा।